Monday, November 27, 2017

सिर्फ इस एक उपाय से ये 5 बीमारियां हो जाएगी छूमंतर

सिर्फ इस एक उपाय से ये 5 बीमारियां हो जाएगी छूमंतर

लाइफस्टाइल डेस्क : सेहत को भरपूर फायदा पहुंचाने के लिए हम हमारे खान-पान में कई तरह की चीजों को शामिल करते है जो सेहत को चुस्त दुरुस्त और तदुंरुस्त बनाएं रखें और हमारे शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सके । और कई तरह की बीमारियों से निजात दिला सके है। ऐसे में आप फल सब्जियां,दूध - दही, ड्रिंक, फल इन सभी चीजों का सेवन तो करते है पर एक चीज और भी जो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरी करती है और कई तरह की बीमारियों से आपको निजात भी दिलाती है। चावल का पानी। अक्सर खाना बनाते वक्त हम चावल के पानी को बेकार समझकर उसे फेंक देते है पर चावल का पानी आपकी सेहत को भरपूर फायदा पहुंचाता है और कई तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को पैदा करता है । चावल के पानी में कई तरह के प्रोटीन, विटामिन व मिनरल होते हैं। जो आपकी सेहत के लिए लाभदायक होते है।
तो चलिए जानते है चावल का पानी आपको किस तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता पैदा करता है..
अगर आप पेट की समस्या से परेशान है तो आपकी पेट की समस्या को दूर करने मे चावल का पानी आपके लिए बेहद ही उपयोगी है। लोकिन चावल का मांड खाने से खाना पचाने में आसानी होती है। चावल में दूध मिलाकर 20 मिनट तक ढककर रख दीजिए। इसके बाद इसको खाने से आपको इस तरह की परेशानी दूर होगी।
चावल का पानी आपके शरीर को भरपूर एनर्जी देता है। इससे आपका दिमाग भी बेहतर बना रहता है। इसके लिए आपको चावल का पानी पीना चाहिए। ये दिमाग को स्फूर्ति प्रदान करने के लिए बेहतर उपयोगी होता है।
चावल का पानी आपकी स्किन के लिए बेहतर है। अगर आप अपनी स्किन को चमकदार बनाना चाहते तो स्किन पर कॉस्मेटिक प्रोड्कटों के बजाएं चावल का पानी पीते रहे यें आपकी स्किन संबधी प्रोब्लम को दूर करेगा ।
आपके दिमागी विकास के लिए चावल का पानी बेहतर होता है रोजाना चावल के पानी का सेवन करने से आपके बेहतर दिमाग के विकास के लिए यें काफी उपयोगी रहेगा। और आपको अल्झाइमर जैसे रोगों से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आप चावल के पानी का सेवन करें।
अगर आपको बीपी सबंधी परेशानी है तो चावल का पानी इस परेशानी को दूर करने में भी काफी उपयोगी है। इससे आपका बीपी कंट्रोल में रहेगा। ऐसा करने से आपको हाई बीपी की प्रोब्लम में काफी आराम मिलता है जो आपकी हाई बीपी का खतरा होने से रोकती है।

No comments:

Post a Comment