Monday, November 27, 2017

अब बाजार के बजाय घर ही बनाएं ब्यूटी प्रॉडक्ट्स

अब बाजार के बजाय घर ही बनाएं ब्यूटी प्रॉडक्ट्स

अक्सर हम अपने आप को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। इस तरह के मंहगें प्रोडक्ट खरीदने की बजाएं आप उन्हें घर पर भी बना सकती है। प्रकृतिक तरीके से बने इन प्रोडक्ट से आपकी स्किन को कोई नुकसान भी नहीं होगा और आपके पैसे भी बच जाएंगे।
-
घर ही बनाएं ब्यूटी प्रोडक्ट:
# लिप बाम: घर पर लिप बाम बनाने के लिए आप कैलेंडुला, विटामिन ई तेल, नारियल और लैवेंडर के तेल में 1 चम्मच बादाम को अच्छी तरह पीस कर डाल दें। अब आप इसे लिप बाम की तरह इस्तेमाल कर सकते है।
# फेस स्क्रब: प्रकृतिक फेस स्क्रब बनाने के लिए 1/2 नींबू का रस, 1/2 कप चीनी, 1 टेबलस्पून आलिव ऑयल और 1 टेबलस्पून शहद को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे स्क्र की तरह 15 मिनट तक चेहरे पर रब करें।
# फेस मास्क: घरेलू फेस मास्क बनाने के लिए आप आधा कप दही में 1 टीस्पून शहद, कुछ बूंदे लैंवेंडर ऑयल और 1/3 टीस्पून पीसे हुए लैवेंडर फूलों को डाल कर चेहरे पर 10 मिनट के लगा लें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धों लें।
# सनस्क्रीन लोशन: सनस्क्रीन लोशन बनाने के लिए 2 कप पानी को उबलने के रख दें। पानी को उबालने के बाद इसमें 4 टीस्पून मक्खन, 4 टीस्पून ऑक्साइड पाउडर, 2 टीस्पून लैवेंडर ऑयल और 2 टीस्पून नारियल का तेल मिक्स करें। अब इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें।

No comments:

Post a Comment