लॉन्च से पहले लीक हुए Oneplus 5T स्मार्टफोन के फीचर्स
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपना स्मार्टफोन वनप्लस 5 टी 16 नवंबर को बाजारों में पेश करने वाला है। ये सेलफोन एंड्रॉइड 7.1.1 नौगाट आउट-द-बॉक्स पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन के फीचर्स लॉन्च से पहले गीकबैंच वेबसाइट पर लीक हो गए है।
इससे पहले वनप्लस 5टी के फीचर्स डच वेबसाइट टेलीफ़ोनबोननिमेंट.एनएल पर लीक हुए थे जिसमे ये फोन मॉडल नंबर ONEPLUS A5010 के साथ नज़र आ रहा था| ये हैंडसेट एंड्रॉइड 7.1.1 पर चलता है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 एसओसी द्वारा संचालित है।
इस सेलफोन में 6.01 इंच के AMOLED डिस्प्ले और 1080 x 2160 का पिक्सल रिज़ॉल्यूशन दिया जाएगा। ये हैंडसेट 8 जीबी रैम के साथ आता है और इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 GPU दिया गया है। ये सेलफोन 6 जीबी रैम व 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल दो वैरिएंट में अवेलेबल होगा।
OnePlus5T हैंडसेट में 3,300 एमएएच की बैटरी शामिल होगी| अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए इस फ़ोन में यूएसबी-सी, ड्यूल नैनो-सिम, 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक, ब्लूटूथ, वाई-फाई शामिल होंगे।

No comments:
Post a Comment