Sunday, November 5, 2017

अमरुद खानें से सेहत को मिलते है यें बेहतरीन फायदें

सर्दियों के दिनों में हम अक्सर नारंगी ,केले के फलों के साथ अमरुद को भी खाना पसंद करते है। खाने में खट्टा मीठा सा स्वाद देने वाला फल अमरुद हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। अमरुद में विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं, इसके बीज और पत्तियां भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। जो कई बीमारियों में रामबाण इलाज का काम करता है।
तो चलिए जानते है अमरुद से आपकी सेहत को किस तरह के बेहतरीन फायदें मिलते है.

अमरुद आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। अमरूद को काले नमक के साथ खाएं। तो यें आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता और आपकी पेट सबंधी परेसानी को दूर करता है।
अमरुद आपके पेट के कीड़े को साफ करता है।इसलिए अगर बच्चों के पेट में कीड़े हो तो बच्चों को अमरुद खिलाएं

अमरुद आपकी आंखों की सूजन सबंधी परेशानी को भी दूर करता है। कई बार आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन आने लगती है जिससे आंखे काफी अजीब लगती है। ऐसे में अमरूद की पत्तियों को पीसकर पेस्ट तैयार करें और अपनी आंखों पर लगाएं यें आपकी आंखों पर सूजन की प्रोब्लम दूर करेगा।
अगर आप कब्ज की परेशानी से परेशान है तो इस परेशानी को दूर करने में भी अमरुद फायदेमंद है। इससे छुटकारा पाने के लिए सुबह खाली पेट पका हुआ अमरूद खाएं। कब्ज दूर होगी।
अमरूद की पत्तियों को चबाने से मुंह के दुर्गंध की परेशानी दूर रहेगी।

No comments:

Post a Comment