Monday, November 27, 2017

दांतो को लेकर है यें परेशानी तो अपनाएं ये टिप्स

दांतो को लेकर है यें परेशानी तो अपनाएं ये टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क : फेस की खूबसूरती के साथ हमे हमारे दातों का भी खास ख्याल रखने की जरुरत होती है अगर दांत गंदे और पीलें नजर आए तो हमे शर्मिदंगी का अनुभव होता है। आपकी पर्सनैलिटी को आपके दांत बेहद ही खूबसूरत दिखाते है। जिनका आपकी पर्सनैलिटी में अहम रोल है। पर कई बार गलत खान-पानी की वजह से आपके दांतो में पीलापन नजर आता है जैसे,तंबाकू और कलर्ड फूड्स इत्यादि यें आपके दांतों में पीलापन लाते है। मगर यें खास टिप्स आपके दांतों के पीलापन दूर करने के लिए काफी उपयोगी है।
तो चलिए जानते है कि आप किस तरह से आपके दांतों का पीलापन दूर कर सकते है..
बेकिंग सोडा- 1 टेबलस्पून नमक- ½ टीस्पून पानी- 2 ½ कप डेंटल पीक टूथब्रश हाइड्रोजन पेरोक्साइड- 1 कप
एंटीसेप्टिक माउथवैश इन सभी को इस्तेमाल लेवें।
आप इसे इस तरह से तैयार करें..
एक बाउल में 1 टेबलस्पून बेकिंग सोडा और ½ टीस्पून नमक डालकर मिलावें । 2 कप पानी को गर्म करके उसमें अपना टूथब्रश डीप करें। इसके बाद इस मिश्रण को 5 मिनट दातों पर स्क्रब करके गर्म पानी से कुल्ली करें ये आपके दांतो का पीलापन दूर कर सकते है।
दूसरे बाउल में 1 कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड और ½ कप कप गर्म पानी को मिक्स करके 1 मिनट तक मुंह साफ करें। इसके बाद ठंडे पानी से कुल्ली करें। डेंटल पीक से पीले दातों को अच्छी तरह साफ करें लेकिन ध्यान रहें कि इससे मुंह न छिलें।
इसके बाद आप एंटीसेप्टिक माउथवैश से मुंह की कुल्ली करें। इसे रोजाना करने से आपके दांतो का पीलापन दूर होगा। और आपको इस तरह की प्रोब्लम से छुटकारा मिलेगा।

No comments:

Post a Comment